संगठन का परिचय

धर्म जागरण संस्थान धर्मार्थ ट्रस्ट

धर्म जागरण संस्थान संगठन की नींव 26 जनवरी 1992 को जम्मू कश्मीर के सीमांत जिला राजौरी में रखी गई। लगभग 33 वर्षों से संगठन प्रमुख आचार्य श्री डा. विवेक गुरु जी की अध्यक्षता में सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार, युवाओं को नशामुक्त करने, आपसी सद्भाव, देशभक्ति की अलख जगाने, गो माता की रक्षा करने का कार्य जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में कर रहा है। 25. दिसंबर 2024. को ये संगठन राष्ट्रीय स्तर पर रिजिस्टर हुआ और अब देश के विभिन्न राज्यों में अपने कार्य कर रहा है।

संगठन के मुख्य उद्देश्य

  • 1. सत्संग एवं भागवत कथाओं का आयोजन कर सत्य सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करना।
  • 2. युवाओं को नशामुक्त रखना और सनातन संस्कारों से जोड़ना।
  • 3. सभी सनातनियों को जाति पाती से ऊपर उठाकर एकजुट कर सशक्त हिंदू समाज का निर्माण करना।
  • 4. सभी सनातनियों को अपने निकटतम मन्दिरों में शाम की आरती के लिए जुटने हेतु प्रेरित करना।
  • 5. गरीब सनातनी हिंदू बेटियों बेटों की पढ़ाई लिखाई के लिए गुरुकुल का निमार्ण करना और उनकी शादियों में सहयोग करना।
  • 6. गरीब और अनाथ बच्चों के लिए के लिए निशुल्क शिक्षा, चकित्सा, भोजन एवं आवास की व्यवस्था करना।
  • 7. हिंदू तीर्थ यात्रियों के लिए तीर्थ स्थलों पर धर्मशालाओं का निर्माण और उनके लिए भोजन की व्यवस्था करना है।
  • 8. योग केंद्रों का निमार्ण कर भारत के लोगों को स्वस्थ बनाए रखना।
  • 9. वृद्ध आश्रमों का निमार्ण कर बेसहारा वृद्ध लोगों के भोजन और आवास की व्यवस्था करना।
  • 10. गृहस्थ में रहते हुए भी आध्यात्मिक और वानप्रस्थ जीवन हेतु लोगों को प्रेरित करना।
WhatsApp